महाभारत से संबंधित प्रश्नोत्तरी, quiz related to mahabharata

महाभारत से संबंधित प्रश्नोत्तरी12से 20

प्रश्न 12. भीष्म पितामह का बाल्यावस्था का क्या नाम था?
(A) देवव्रत
(B) वरुण
(C) यौधेय
(D) वत्स
उत्तर: (A) देवव्रत

भीष्म पितामह का बाल्यावस्था का नाम देवव्रत था. गंगा के पुत्र होने के कारण उन्हें गंगापुत्र भीष्म भी कहा जाता है भीष्म, महाराजा शान्तनु और उनकी पटरानी गंगा के पुत्र थे. महाराजा शांतनु ने अपने आठवें पुत्र देवव्रत को पाला-पोसा. देवव्रत के किशोरावस्था में होने पर उन्हें हस्तिनापुर का युवराज घोषित किया गया.”

प्रश्न 13. अज्ञातवास के समय जब पांडव मत्स्य देश में राजा विराट के यहाँ रह रहे थे तो उस समय 'कंक' किस पांडव का नाम था?
(A) सहदेव
(B) युधिष्ठिर
(C) नकुल
(D) भीम
उत्तर: (B) युधिष्ठिर

युधिष्ठिर कंक,भीम वल्लभ, अर्जुन बृहन्नला,नकुल ग्रथिक, सहदेव तंतिपाल.. युधिष्ठिर ब्राह्मण बनकर राजा की सभा में द्यूत आदि खेल खिलाने का काम करते थे.. भीम ने रसोई घर सम्भाल रखा था, अर्जुन नृत्य सिखाने का काम करते थे, नकुल घोड़ों की और सहदेव गायों की देखभाल करते थे”

प्रश्न 14. 'वृकोदर' किस वीर का नाम था?
(A) श्रीकृष्ण
(B) बलराम
(C) जरासंध
(D) भीमसेन
उत्तर: (D) भीमसेन
प्रश्न 15. 'दामोदर' किसका नाम था?
(A) श्रीकृष्ण
(B) अर्जुन
(C) नकुल
(D) कर्ण
उत्तर: (A) श्रीकृष्ण

भगवान श्री कृष्ण को माखन चुराने के आरोप मे माता यशोदा ने पकड़कर कार्तिक माह के पेट मे रस्सी बाधकर उखल से बांध दिया था चूकि कार्तिक माह का एक नाम दामोदर भी हैं इसीलिए तभी से श्री कृष्ण का नाम दामोदर पड़ गया.?”

follow  kare- Hindu Gods gyan

प्रश्न 16. 'गुडाकेश" किसका नाम था?
(A) बलराम
(B) श्रीकृष्ण
(C) युधिष्ठिर
(D) अर्जुन
उत्तर: (D) अर्जुन
अर्जुन निद्राजयी थे। इसीलिए उनको गुडाकेश कहा जाता है। जब चाहे जहा चाहे सो सकते थे और बहुत दिनों तक बिना सोये भी रह सकते थे। इसिलिए वह बिना थके बहुत दिनों तक युद्ध कर लेते थे।“

प्रश्न 17. 'संकर्षण' किसका नाम था?
(A) कर्ण
(B) दुर्योधन
(C) बलराम
(D) भीष्म पितामह
उत्तर: (C) बलराम

महाभारत में संकर्षण बलराम का नाम था। कंस ने देवकी-वासुदेव के 6 पुत्रों को मार डाला, तब देवकी के गर्भ में भगवान बलराम पधारे। योगमाया ने उन्हें आकर्षित करके नंद बाबा के यहां निवास कर रही श्रीरोहिणीजी के गर्भ में पहुंचा दिया इसलिए उनका एक नाम संकर्षण पड़ा।“

प्रश्न 18. 'चक्रपाणि' किसका नाम था?
(A) जरासंध
(B) अर्जुन
(C) श्रीकृष्ण
(D) शिशुपाल
उत्तर: (C) श्रीकृष्ण


प्रश्न 19. 'वसुषेण' किसका नाम था?
(A) युधिष्ठिर
(B) कर्ण
(C) श्रीकृष्ण
(D) अर्जुन
उत्तर: (B) कर्ण

प्रश्न 20. 'कृष्ण द्वैपायन' किसका नाम था?
(A) श्रीकृष्ण
(B) वसुदेव
(C) वेदव्यास
(D) बलराम
उत्तर: (C) वेदव्यास

follow  kare- Hindu Gods gyan

टिप्पणियाँ