महाभारत से संबंधित प्रश्न उत्तर ,Questions and answers related to Mahabharata

महाभारत से संबंधित प्रश्न उत्तर( 1-10)

प्रश्न 1. उस वन का क्या नाम था जिसे जलाकर पांडवों ने वहाँ इंद्रप्रस्थ नगर बसाया था?
(A) काम्यक
(B) दुवैत
(C) खांडव
(D) सौगंधिक

उत्तर: (C)खांडव

“महाभारत काल में पांडवो ने जो इन्द्रप्रस्थ नगरी बसायी थी वर्तमान भारत में कहाँ पर है?

प्रश्न 2. उस राक्षसी का क्या नाम था जिसने दो टुकड़ों में विभक्त शिशु जरासंध को एक में जोड़ दिया था?
(A) हिडिंबा
(B) कामकंटकटा
(C) पूतना
(D) जरा

उत्तर: (D)जरा

“जरा नाम की राक्षसी ने दोनों टुकड़ो में संधि की थी जिससे उस शिशु नाम जरा-संधि !जरासंध उस राक्षसी का नाम जरा था। जिसने उस शिशु की दो टुकड़ों को अपनी मायावी विद्या से एक कर दिया था। इसलिए उस शिशु का नाम जरासंध पड़ा था।“

प्रश्न 3. महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पराजित हो जाने के पश्चात् दुर्योधन जिस सरोवर में जा छिपा था उसका क्या नाम था?
(A) मानसरोवर
(B) ब्रह्म सरोवर
(C) पुष्पक सरोवर
(D) द्वैपायन सरोवर

उत्तर: (D) द्वैपायन सरोवर

प्रश्न 4.जिस बहेलिए के हाथों श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई थी उसका क्या नाम था?
(A) हिरण्यधनु
(B) निषध
(C) जरा
(D) सुषेण

उत्तर: (C) जरा

जरा" नामक भील का बाण लगने से श्रीकृष्ण भगवान की मृत्यु हुई”

प्रश्न 5. द्यूतक्रीड़ा हेतु कौरवों ने जो सभा (भवन) बनवाई थी उसका क्या नाम था?
(A) वैदूर्यसभा
(B) सुधर्मा
(C) तोरणस्फटिक
(D) शुभेच्छु

उत्तर: (C) तोरणस्फटिक

प्रश्न 6. अर्जुन की मृत्यु हो जाने पर उलूपी ने जिस वस्तु से उन्हें पुनः जीवित किया था उसका क्या नाम था?
(A) संजीवन मणि
(B) दिव्य ओषधि
(C) स्वर्ग-जल
(D) नाग-बूटिका

उत्तर: (A) संजीवन मणि

क्या अर्जुन की महाभारत में दो बार मृत्यु हुई थी?
हां, प्रथम बार अपने ही पुत्र वभ्रुवाहन (चित्रांगदा का पुत्र) के हाथों से युद्ध में अर्जुन की मृत्यु हो गई थी, तब अर्जुन की एक अन्य पत्नी नागकन्या उलूपी ने नागलोक से अमृत लाकर अर्जुन को जीवित कर दिया था।“
दूसरी बार हिमालय में सभी पांडवों और द्रोपदी के साथ स्वर्ग की ओर जाते समय द्रौपदी, सहदेव और नकुल की मृत्यु के पश्चात अर्जुन की भी मृत्यु हो गई थी।“

प्रश्न 7. उस नदी का क्या नाम था जिसमें कुंती ने अपने नवजात पुत्र (कर्ण) को लोक-लाज से बचने के लिए कर दिया था?

(A) चर्मण्वती
(B) अश्व नदी
(C) गंगा
(D) यमुना

उत्तर: (B) अश्व नदी

कुंती ने कर्ण को अश्व नदी में प्रवाहित किया था।“

प्रश्न 8. कौरवों द्वारा पांडवों को जिस लाक्षागृह में जलाकर मार डालने का षड्यंत्र रचा गया था, उसका क्या
(A) शुभम्
(B) भारत
(C) श्रेयस्
(D) भास्कर

उत्तर: (A) शुभम्

प्रश्न 9. उस दानव का क्या नाम था, जो शूकर का रूप धरकर अर्जुन को मारने गया था और किरात वेशधारी शिव एवं अर्जुन ने जिसे मारा था?
(A) मय
(B) मूक
(C) विप्रचित्त
(D) श्री

उत्तर: (B) मूक

प्रश्न 10. उस स्वर्णमय सिंहासन का क्या नाम था, जो श्रीकृष्ण के लिए हस्तिनापुर की राजसभा में रखा गया था, जब वे पांडवों का दूत बनकर संधिवार्त्ता के लिए आए थे?
(A) जयंत
(B) विजय
(C) सर्वतोभद्र
(D)ईश

उत्तर: (C) सर्वतोभद्र

प्रश्न 11. श्रीकृष्ण के शंख का क्या नाम था?
(A) विजय
(B) पाञ्चजन्य
(C) उद्‌घोष
(D) जलज

उत्तर: (B) पाञ्चजन्य

भगवान् श्री कृष्ण के शंख का नाम पाञ्चजन्य था और धनुर्धारी अर्जुन के शंख का नाम देवदत्त था I भीम के शंख का नाम पौंड्रा था और महाबलशाली भीम सेन के शंख की ध्वनि के सामने बड़े से बड़े योद्धा को अपने कानों से सुनाई पड़ना बंद हो जाता था I और पांडवों में सबसे श्रेष्ठ युधिष्ठिर के शंख का नाम अनंतविजय था और वही सहदेव के शंख का नाम पुष्पक और वीर नकुल के शंख का नाम सुघोषमणि था !
!! शंख कितने प्रकार के होते हैं !!

टिप्पणियाँ