रामायण प्रश्नोत्तरी पढ़े 101 से 125 तक,Read Ramayana quiz from 101 to 125

प्रश्न 101.जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को माँगने आए थे उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?
  • 60,000 वर्ष
  • 70,000 वर्ष
  • 80,000 वर्ष
  • 90,000 वर्ष
उत्तर 60,000 वर्ष 

प्रश्न 102.लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न को किन दो भाइयों ने युद्ध में पराजित कर दिया था?
  • रावण-कुंभकर्ण  बालि-सुग्रीव
  • लव-कुश
  • खर-दूषण
उत्तरलव-कुश

प्रश्न 103.कुंभकर्ण के शयन हेतु रावण ने जो घर बनवाया था वह कितना लंबा-चौड़ा था? 
  • 2 योजन लंबा, 1 योजन चौड़ा
  •  3 योजन लंबा, 2 योजन चौड़ा
  • 4 योजन लंबा, 4 योजन चौड़ा
  • 2 योजन लंबा, 2 योजन चौड़ा
उत्तर2 योजन संबा, 1 योजन चौड़ा

प्रश्न 104.वह कौन राक्षस था जो एक बार में छह मास तक सोता रहता था?
  • रावण
  • कुंभकर्ण
  • मेघनाद
  • अतिकाय
उत्तर कुंभकर्ण

प्रश्न 105 .रावण ने किसे प्रसन्न करने के लिए अपने दसों शीश भेंट कर दिए थे?
  • शनि
  • ब्रह्मा
  • अग्रि
  • इंद्र
उत्तर ब्रह्मा

प्रश्न 106.वह कौन था जो बिना माता के ही, केवल पिता से, जनमा था?
  • विभीषण
  • दशरथ
  • अश्वपति
  • मिथि
उत्तर मिथि

प्रश्न 107.इनमें से किसने एक पाँव पर खड़े होकर पाँच हजार वर्षों तक तपस्या की थी?
  • शंबूक
  • दशरथ
  • विभीषण
  • सुग्रीव
उत्तर विभीषण

108सीता-हरण के पूर्व सोने का मूग बनकर कौन आया था?
  • सुबाहु
  • मारीच
  • कालनेमि
  • रावण
उत्तर मारीच

प्रश्न 109.पत्थर की शिला बनी अहल्या का उद्धार किसने किया था?
  • श्रीराम
  • लक्ष्मण
  • दशरथ
  • हनुमान
उत्तर श्रीराम

प्रश्न 110.वह कौन महर्षि थे जिन्होंने पिता की आज्ञा से अपनी माता का सिर काट लिया था?
  • वाल्मीकि
  • धौम्य
  • अगस्त्य
  • परशुराम
उत्तर परशुराम

प्रश्न 111.वह कौन महर्षि थे जो संपूर्ण समुद्र-जल को चुल्लू में भरकर पी गए थे?
  • अत्रि
  • अगस्त्य
  • दुर्वासा
  • वाल्मीकि
उत्तर अगस्त्य

प्रश्न 112.शूर्पणखा राक्षसी के नाक-कान किसने काटे थे?
  • सीता
  • राम
  • लक्ष्मण
  • हनुमान
उत्तर लक्ष्मण

प्रश्न 113.वह कौन महर्षि थे जो क्षत्रिय होते हुए भी अपनी तपस्या के बल पर ब्रह्मर्षियों में गिने जाते हैं?
  • वसिष्ठ
  • परशुराम
  • विश्वामित्र
  • वाल्मीकि
उत्तर विश्वामित्र

प्रश्न 114.वह कौन राजा था जिसे महर्षि विश्वामित्र सशरीर स्वर्गलोक भेज रहे थे?
  • गाधि
  • त्रिशंकु
  • सहस्रार्जुन
  • जनक
उत्तर त्रिशंकु

प्रश्न 115.इनमें से कौन था जो सूर्य को फल समझकर खाने के लिए उसके पास चला गया था?
  • जांबवान्
  • सुरसा
  • हनुमान
  • कालनेमि
उत्तर हनुमान

प्रश्न 116.वह कौन महर्षि थे जिन्होंने अपनी पत्नी को प्रस्तर-शिला बन जाने का शाप दिया था?
  • अत्रि
  • वसिष्ठ
  • वाल्मीकि
  • गौतम
उत्तर गौतम

प्रश्न 117.वह कौन रीछ था, जिसकी सृष्टि ब्रह्मा ने अपनी जंभाई से की थी?
  • शोणिवान
  • जांबवान्
  • ऋक्षराज
  • ऋक्षकेतु
उत्तर जांबवान्

118.श्रीराम के राज्याभिषेक के समय निम्न में से कौन पाँच सौ नदियों का जल लाया था?
  • नील
  • सुग्रीव
  • जांबवान्
  • नल
उत्तर जांबवान्

प्रश्न 119 वह कौन राक्षसी थी जिसने सीता को, रावण को अस्वीकृत करने पर, खा जाने की धमकी दी थी?
  • प्रषसा
  • ताड़का
  • प्रमोदिनी
  • त्रिजटा
उत्तर प्रघसा

प्रश्न 120.वह कौन ऋषि थे जिन्होंने क्रुद्ध होकर गंगा के समस्त जल को पी लिया था?
  • जह्नु
  • दुर्वासा
  • वाज्ञवल्क्य
  • धौम्य
उत्तरजह्नु

प्रश्न 121.वह कौन था जिसने अपने पिता की आज्ञा से उनका वृद्धत्व स्वीकार कर उन्हें अपना यौवन दे दिया था?
  • भरत
  • पुरु
  • प्रतीप 
  • श्रीराम
उत्तर पुरु

प्रश्न 122.वह कौन ऋषि था जो अपने पिता की आज्ञा से गायों का वध करता था?
  • उपयाज
  • कंडु
  • परशुराम
  • याज
उत्तर कंडु

प्रश्न 123.अश्विनीकुमारों ने किस ऋषि को ओषधि के द्वारा वृद्ध से युवा बना दिया था?
  • याज्ञवल्क्य
  • जमदग्नि
  • च्यवन
  • अत्रि
उत्तरच्यवन

प्रश्न 124.वह कौन राक्षस था जो राम-लक्ष्मण का अपहरण करके उन्हें पाताल ले गया था?
  • मेघनाद
  • अहिरावण
  • कुंभकर्ण
  • सुमाली
उत्तर अहिरावण

प्रश्न 125. वह कौन सा पर्वत था जो साठ हजार पर्वतों के मध्य में स्थित था?
  • कैलास
  • मैनाक
  • महेंद्र
  • मेरु
उत्तर मेरु

टिप्पणियाँ